गुरला ग्राम पंचायत में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत लगा विशेष कैंप: 800 से अधिक ग्रामीणों ने किए हस्ताक्षर
गुरला (भीलवाड़ा /सत्यनारायण सेन)। गुरला ग्राम पंचायत भवन के सामने टेकरी के हनुमान जी, हनुमान चौकी आश्रम के महंत श्री पुनीत दास त्यागी जी के सानिध्य में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक विशेष कैंप का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त ग्रामीणों, बुजुर्गों, मातृशक्ति और बच्चों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ भाग लिया।
कैंप में लगभग 800 से 1000 ग्रामीणों ने आस्था हस्ताक्षर कर अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया। इस दौरान बच्चों द्वारा लगाए गए "जय गौ माता, जय गोपाल" के जयकारों से पूरा प्रांगण भक्तिमय एवं गुंजायमान हो गया।
- आदर्श गौशाला बनाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान गौ माता के सम्मान, उचित रखरखाव, भोजन एवं चारे की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, आगामी दिनों में गुरला ग्राम में एक 'आदर्श गौशाला' के निर्माण का दृढ़ संकल्प लिया गया।
- प्रमुख गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
इस अवसर पर श्री रतन जी त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार श्री सत्यनारायण जी सेन, योगेश जी त्रिपाठी, शंकर सिंह चुण्डावत, विष्णु त्रिपाठी, राजकुमार माली, पवन कुमार माली, प्रहलाद तेली, पुखराज खटीक, केशव शर्मा, मोहित त्रिपाठी, सुरेश गुर्जर, शंकर जी गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

