भरतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रुदावल थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार

Oct 24, 2026 - 10:26
 0
भरतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रुदावल थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा (IPS) के निर्देशन में भरतपुर पुलिस ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए रुदावल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आपसी चुनावी रंजिश के चलते ऑफिस पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर धर दबोचा।

  • चुनावी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी श्री यशपाल पुत्र निरंजन (निवासी सुपा) ने रुदावल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह खेरिया मोड़ चौराहा स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे। उसी दौरान हरनगर निवासी गौरव उर्फ तोती पुत्र गिलोल अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने आते ही अपनी आंट (कमर) से कट्टा निकाला और यशपाल को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि वादी समय पर नीचे झुक गया, जिससे गोली उसे न लगकर ऑफिस के शीशे को तोड़ते हुए अंदर निकल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

  • चार टीमों का गठन कर की गई दबिश

 वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बयाना) श्री रामगोपाल बसवाल और वृत्ताधिकारी (रूपवास) श्री रोहित श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी नरेशचंद शर्मा (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

  • मुखबिर की सूचना पर गठी बाजना से दबोचा

 पुलिस टीम के कांस्टेबल बबलू कुमार (2084) की पुख्ता सूचना और विशेष तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव उर्फ तोती (22 वर्ष) पुत्र गिलोल, निवासी हरनगर (थाना रुदावल) को जगत बहले का पुरा, पुलिस थाना गठी बाजना (जिला भरतपुर) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

  • सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:

 इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी नरेश शर्मा, घनश्याम, सहायक उप-निरीक्षक भरतलाल, सुरेश कुमार, वरिन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल बबलू कुमार (2084), रविन्द्र (2724), मोहकम (2174) एवं राजेश कुमार (2051) शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................