खैरथल के अर्जुन हॉस्पिटल में कल लगेगा विशाल निःशुल्क नेत्र व मेडिकल शिविर
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
जीव कल्याण सेवा समिति (रजि.) एवं सहाय हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 25 अक्टूबर (रविवार) को 330वा. विशाल निशुल्क नेत्र एवं मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर परम पूज्य संत हिरदाराम जी एवं स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी के आशीर्वाद व प्रेरणा से अर्जुन हॉस्पिटल, 40 फुटा रोड, खैरथल में लगाया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 9-00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाएंगे। मरीजों के रहने, खाने-पीने और यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क रहेगी शिविर में नेत्र रोगों के अलावा अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर भी अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता जी महिलाओं की बीमारियों की जांच करेंगी, तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जमुना दास आहूजा जी मरीजों को परामर्श देंगे। इसके साथ ही हेल्थ केयर विशेषज्ञ गीत गुप्ता, रूबी गुप्ता अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। शिविर में जरूरतमंद लोगों को कान की मशीनें और नजर के चश्मे भी दिए जाएंगे।

