संगम यूनिवर्सिटी, मे तीन दिवसीय AI कार्यशाला का सफल आयोजन

Oct 24, 2026 - 19:30
 0
संगम यूनिवर्सिटी, मे तीन दिवसीय AI कार्यशाला का सफल आयोजन

भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                                  

संगम यूनिवर्सिटी, भीलवाड़ा के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय AI कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इसमें स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज़, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस तथा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डेप्युटी डायरेक्टर डॉ. अनुराग शर्मा ने विद्यार्थियों को AI के महत्व, इसके व्यावहारिक लाभों तथा शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। विद्यार्थियों को प्रांप्ट ट्रांसफॉर्मेशन, प्रांप्ट डॉक्टर  चैलेंज, मल्टीप्ल Roles तथा ChatGPT के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया गया। द्वितीय दिवस पर AI Rescue Team के अंतर्गत Claude AI, Julius AI, Gamma AI, ऑटेड AI और QuillBot जैसे टूल्स की विशेषताओं एवं उपयोगों से परिचित कराया गया। तृतीय दिवस पर claude AI पर प्रभावी प्रॉम्प्ट लिखना, Netlify के माध्यम से वेब प्रोजेक्ट प्रकाशित करना तथा HeyGen AI से वीडियो एवं डिजिटल कंटेंट तैयार करना सिखाया गया।
 कुलपति प्रोफेसर डॉ. करुणेश सक्सेना ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कौशल-आधारित एवं तकनीक-केंद्रित सत्र नियमित रूप से आयोजित करता है। इन पहलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना, उनकी व्यावहारिक क्षमताओं को विकसित करना तथा भविष्य में उनके करियर और रोजगार की संभावनाओं में मूल्यवर्धन करना है।रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में शामिल सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यशाला में विशेषज्ञ श्री शिवराम शर्मा ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का समन्वय अतुल पराशेर, मीनल शर्मा एव साक्षी मूंदड़ा ने किया। इस दौरान डिप्टी डीन सहित विश्वविद्यालय के संबंधित शैक्षणिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 यह पहल विद्यार्थियों में AI कौशल, डिजिटल दक्षता, नवाचार एवं रोजगारोन्मुख क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा में विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण प्रयास रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................