मकराना के मंसूरी हॉस्पिटल में रविवार को लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, जांचें रहेंगी फ्री
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के गुलजार पूरा स्थित मंसूरी हॉस्पिटल में रविवार यानि 25 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1बजे तक संचालित होगा। शिविर में विख्यात जनरल फिजिशियन डॉ. गोविन्द राम अपनी सेवाएं देंगे और मौसमी बीमारियों सहित अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उचित चिकित्सीय परामर्श प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार शिविर के दौरान मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच पूर्णतः निशुल्क की जाएगी। इसके अतिरिक्त शिविर में परामर्श लेने वाले मरीजों को दवाइयों की खरीद पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

