सुमेरपुर के 34 गांवों में 315 सरपंच प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, मतगणना शुरू

Oct 24, 2026 - 19:59
 0
सुमेरपुर के 34 गांवों में 315 सरपंच प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, मतगणना शुरू

तखतगढ़-सुमेरपुर / बरकत खां 

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के अंतर्गत सुमेरपुर पंचायत समिति क्षेत्र के 34 गांवों में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे 315 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होने जा रहा है, जिसके लिए मतगणना शुरू हो चुकी है।

शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शाम 6 बजे तक पंच और सरपंच पद के लिए कुल 63.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ग्रामीण इलाकों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।

मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना केंद्र पर टिकी हैं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। इन 34 गांवों में किस-किस के सिर सरपंच का ताज सजेगा और किसे मायूस होना पड़ेगा, इसका फैसला कुछ ही देर में मतगणना के रुझान और नतीजों के साथ सामने आ जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................