महावर वैश्य सभा खैरथल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित: प्रसिद्ध अस्थिरोग विशेषज्ञ ने 93 मरीजों की जांच कर किया उपचार
खैरथल (हीरालाल भूरानी): महावर वैश्य सभा खैरथल के तत्वावधान में रविवार को महावर भवन खैरथल में एक विशाल निशुल्क अस्थि रोग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अलवर के प्रसिद्ध अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. रजत गोयल ने अपनी सेवाएं देते हुए कुल 93 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें उचित परामर्श व उपचार दिया।
निशुल्क जांच और व्यवस्थाएं: शिविर संयोजक योगेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों की ब्लड प्रेशर (B.P.) और शुगर की निशुल्क जांच भी की गई, जिससे जरूरतमंदों को एक ही छत के नीचे पूरी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
कार्यकर्ताओं का रहा विशेष सहयोग: इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में सभा के अध्यक्ष उमेश महावर, सचिव कृष्ण गोपाल, सुरेश चन्द्र गुप्ता, अशोक डाटा, हरिकृष्ण गुप्ता, सीए ललित गुप्ता, अनिल गुप्ता, गिर्राज गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, पवन महावर, हितेश, सुनील, रमाकांत गुप्ता, टैक्स एडवोकेट दिनेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजाराम गुप्ता, पोनी गुप्ता, अमर लाल गुप्ता और पुरुषोत्तम गुप्ता सहित कई गणमान्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा।

