संघ शताब्दी वर्ष: वैर नगर में निकला भव्य पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभाव के साथ निकला पथ संचलन

Oct 25, 2026 - 18:52
 0
संघ शताब्दी वर्ष: वैर नगर में निकला भव्य पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभाव के साथ निकला पथ संचलन

वैर / भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को वैर नगर में स्वयंसेवकों द्वारा एक भव्य और अनुशासनबद्ध पथ संचलन निकाला गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में वैर खंड एवं वैर नगर के समस्त स्वयंसेवक कार्यकर्ता बंधुओं ने भारी उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभावना के साथ सहभागिता निभाई।

प्रमुख मार्गों से गुजरा संचलन: पथ संचलन का शुभारंभ उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, वैर से हुआ। पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों ने घोष की मनमोहक धुन के साथ कदमताल करते हुए नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। संचलन केशव बस्ती, माधव बस्ती, ज्योतिबा फुले बस्ती, मनोहर बस्ती, विचुपरी पट्टी, मेन मार्केट, बस स्टैंड, बयाना गेट, भुसावर गेट, गोपाल जी मंदिर एवं सीताराम जी मंदिर सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः आदर्श विद्या मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।

अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश: नगर के विभिन्न मार्गों से जब पथ संचलन गुजरा, तो जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों में गजब का उत्साह देखा गया और संचलन ने समाज में अनुशासन, संगठन तथा सामाजिक समरसता का मजबूत संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर माननीय खंड संघचालक आनंद धावई ने कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी स्वयंसेवक बंधुओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ कार्यकर्ता बालचंद वैद्य जी (बेद जी), गोविंद धाकड़ जी, जतीराम जी, राहुल शर्मा जी, मनमोहन जी, जितेंद्र धाकड़ जी सहित वैर खंड और वैर नगर के तमाम गणमान्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................