राजगढ़ आर्य समाज मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव: मुख्य द्वार और वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण
राजगढ़ (अलवर - अनिल कुमार गुप्ता): स्थानीय आर्य समाज मंदिर, राजगढ़ में रविवार, 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
वरिष्ठ जनों का हुआ सम्मान: महोत्सव के दौरान आर्य समाज से जुड़े 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ महानुभावों—रूप किशोर विजय व उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी और धर्म सिंह आर्य को शाल ओढ़ाकर, दुपट्टा व फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया
गणमान्य लोग रहे मौजूद: इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में अलवर से पधारे प्रदीप आर्य, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के प्रभारी अधिकारी डॉ. दिनेश जैन, अजय यादव, वार्ड मेंबर अनिल गुप्ता, एडवोकेट सुरेंद्र किट्टू माथुर, भूपेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, लोकेश रावत, और विनोदी लाल दीक्षित सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

