अलवर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक संपन्न: उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर बने आगामी कार्यक्रम के रूप, सुनील जैन ने दिए निर्देश

Oct 25, 2026 - 19:00
 0
अलवर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक संपन्न: उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर बने आगामी कार्यक्रम के रूप, सुनील जैन ने दिए निर्देश

अलवर / राजस्थान : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक आवश्यक बैठक रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत नगर सचिव दीपक गुप्ता द्वारा की गई, जिसके बाद आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले 'जन जागरण पखवाड़े' की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

उपभोक्ता अधिकारों के प्रति करेंगे जागरूक: बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन ने जन जागरण पखवाड़े के मुख्य उद्देश्यों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को उनके उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और ग्राहक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

दीपक गुप्ता को सौंपी गई संयोजक की जिम्मेदारी: जन जागरण पखवाड़े के कार्यक्रमों के सफल और सुचारू संचालन के लिए नगर सचिव दीपक गुप्ता को सर्वसम्मति से कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में जिला सचिव यशवंत गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चक्रवर्ती शर्मा, उमेश लवानिया, दौलत प्रजापति, कल्पना शर्मा, आरती बहुगुणा, प्रदीप धामाणी, पुष्पेंद्र खंडेलवाल, प्रमोद शर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता सहित ग्राहक पंचायत के कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................