8 वर्षीय बालिका मिली लावारिस हालत में, आमजन सहित पुलिस पहचान का कर रही है प्रयास

Feb 18, 2023 - 00:37
Feb 18, 2023 - 00:52
 0
8 वर्षीय बालिका मिली लावारिस हालत में, आमजन सहित पुलिस पहचान का कर रही है प्रयास

कठूमर (अशोक भारद्वाज):-

कठूमर उपखंड क्षेत्र के कस्बा खेड़ली में शुक्रवार को सुबह एक लड़की उम्र करीब 8 वर्ष नगर पालिका खेड़ली के पीछे रोती हुई अवस्था में पाई गई। अपना नाम पांचना, मां ज्योति पिता का नाम जीतू बता रही है। जिसको कस्बा निवासी ललित बेरवा ने उक्त लड़की की जान पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो डाली वही जानकारी के अनुसार एक अज्ञात महिला के साथ वह बच्ची देखी गई और उसके द्वारा छोड़ी जाना बताया गया। दोपहर तक जानकारी नहीं मिल पाई। और बच्ची को पुलिस थाना सुपुर्द कर दिया गया। और थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बच्ची के परिजनों के जान पहचान करने के लिए सोशल मीडिया व धरातल पर आमजन से सहयोग करने का आह्वान किया है। देर शाम तक परिजनों की सूचना नहीं मिल पाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................