रघुनाथ जी मंदिर राजपुर बड़ा में मूर्ति स्थापना एवं देवती में हिन्दू सम्मेलन का 7 फरवरी को होगा आयोजन
सकट.(अलवर) क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव स्थित रघुनाथजी मंदिर में शनिवार को मंदिर के ब्रह्मलीन संत ज्ञानेश्वरा नंदजी की मूर्ति स्थापना पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण पूरण मल बाबूजी ने बताया कि मूर्ति स्थापना व भंडारे से पूर्व गांव में कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि कलश व शोभायात्रा प्रातः 9:बजे रघुनाथ जी मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ बैण्ड बाजों की स्वर लहरियों के साथ विधिवत रवाना होगी जो नगर परिक्रमा करते हुए वापिस कार्यक्रम स्थल रघुनाथ जी मंदिर पहुंचेगी। यहां शुभ मुहूर्त में संत ज्ञानेश्वरा नंदजी महाराज की मूर्ति स्थापना के बाद दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन शुरू किया जाएगा।
वहीं सकट क्षेत्र के देवती गांव स्थित बड़ा कुआं शिव मंदिर पर शनिवार को देवती मंडल के गांव रामसिंहपुरा, प्रधाना का गुवाड़ा, लाकी, खेड़ली व बीरपुर के सहयोग से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की शुरुआत सुबह 11:15 बजे कलश व झांकीयो के साथ शुरू होगा इस दौरान संता आशीर्वाद एवं बौद्धिक रहेगा।


