फूटा जोहडा में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन

May 13, 2023 - 19:40
 0
फूटा जोहडा में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन

नारायणपुर,अलवर (भारत कुमार शर्मा)

उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदपुरी के ग्राम फूटा जोहडा में शनिवार को वीर हनुमानजी महाराज के मंदिर निर्माण के लिए पंडितों द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन कर नींव रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा का आयोजकों ने माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में जैसे-जैसे मंदिरों का निर्माण होगा वैसे-वैसे कलयुग का प्रकोप खत्म होगा और देवी-देवताओं की शक्तियां बढेंगी। स्थानीय कलाकार रामसिंह और जगराम महासी के द्वारा दिनभर नेहड़े कार्यक्रम के माध्यम से महाभारत का इतिहास सुनाया गया। इस दौरान आयोजित भण्डारे में ग्रामीणों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर पुजारी भैरू स्वामी, कमलेश चौहान, मुंशी गुर्जर, रामशरण स्वामी, कैलाश चन्द, घीसादास स्वामी, हरपाल गिराटी, हरिराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................