रात्रि को घर में सो रहे मां व बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच मे जुटी

Jul 28, 2024 - 13:32
 0
रात्रि को घर में सो रहे मां व बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच मे जुटी

अलवर (अनिल गुप्ता) खैरथल थाना क्षेत्र के वल्लभ ग्राम में बीती रात को सो रहे मां और दो बेटों पर धारदार हथियार से अज्ञात लोगों हमला कर घायल कर दिया। जिससे मां एवं उसके दोनों बेटे घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अलवर अस्पताल में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार, वल्लभग्राम निवासी  सुनीता देवी के गले के ऊपर हमला किया। वहीं छोटे बेटे अर्जुन मेघवाल के जबड़े पर धारदार हथियार से हमला किया।  बेटे करण मेघवाल ने बताया कि रात करीब 12 वह और उसका भाई और पिता घर में बरामदे में सो रहे थे। तभी अज्ञात दो लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए। जिन्होंने सबसे पहले हम दोनों भाइयों पर और उसके बाद हमारी मां सुनीता पर हमला किया। पहले बदमाशों ने घर के बाहर का बल्ब उतारा। ताकि अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं दे पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है।  पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस आसपास के फुटेज देखकर हमलावरों का पता लगाने में लगी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................