बीजू को लौटे में सिर डालना पड़ गया भारी फिर कुछ हुआ ऐसा....

Jun 10, 2023 - 18:52
Jun 10, 2023 - 21:56
 0
बीजू को लौटे में सिर डालना पड़ गया भारी फिर कुछ हुआ ऐसा....

राजगढ़,अलवर(महेन्द्र अवस्थी )

बीजू नाम के जानवर का लौटे में सिर डालना भारी पड़ गया। हुआ यूं कि राजगढ़ के वार्ड नं 17 स्थित एक मकान में बीजू जा घुसा। उसकी नजर जब वहां रखे एक पानी के लौटे पर पड़ी तो उसने उसमे अपना मुंह डाल।दिया। ऐसे में बीजू का सिर लौटे में ही फंस गया। वह अपनी जान बचाने लौटे के लिए हुए इधर-उधर भागता रहा।

वाशिन्दों की जब उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने उज़के गले से लौटे को निकालने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। लोगो ने इसकी सूचना एक्सपर्ट पालिका कर्मी एंव वन्य जीव प्रेमी जूगनु तामोली को दी। जूगनु ने मौके पर पंहुचकर बीजू को पकड़कर काफी मशक्क्त के बाद उसके सिर को लौटे से निकालने में सफलता हासिल की व एक मूक प्राणी की जान बचाई। उनके इस हौसले को देख लोगो ने उनकी सराहना की व उनका सम्मान किया। जूगनु के ऐसे एक नही अनेक उदाहरण जब उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा पशु-पक्षी तो क्या इंसानों की भी जान बचाई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................