सरकारी स्कूल का विवाद: जांच के लिए स्कूल पहुंची CBEO के बुलाने पर भी सामने नहीं आई पीडि़ता

एसडीएम बोली: मैं फील्ड में थी, बंद ऑफिस के सामने दंडवत कराकर प्रयोजित तरीके से खींचे फोटो

Dec 6, 2022 - 21:37
 0
सरकारी स्कूल का विवाद: जांच के लिए स्कूल पहुंची CBEO के बुलाने पर भी सामने नहीं आई पीडि़ता

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान/ भगवानदास)  पहाड़ी क्षेत्र के गांव रांफ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुक कम हेल्पर के पद पर काम करने वाली पीडि़ता को नौकरी से हटाए जाने और तथाकथित रुप से परेशान किए जाने के आरोपों की जांच के लिए मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीलकमल गुर्जर मौके पर पहुंची। गुर्जर ने विद्यालय में पहुंचकर स्टॉफ व प्रधानाचार्य से मामले की जानकारी ली और पीडि़ता को जांच में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया लेकिन पीडि़ता अपना पक्ष रखने के लिए ब्लॉक मुख्य शिक्षाधिकारी के सामने नहीं आई। बल्कि उसने आने से ही मना कर दिया। अब इस संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी।  

गौरतलब है कि रांफ गांव के राउमा विद्यालय में कुक कम हैल्पर के पद पर काम करने वाली महिला कर्मचारी रजनी को स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा रंजिश में उससे शौचालय साफ कराने और मना करने पर नौकरी से हटाने का तथाकथित मामला सामने आया था। लेकिन जब इस मामले की जांच के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीलकमल गुर्जर स्कूल में पहुंची तो पीडि़ता ही उनके सामने नहीं आई। वहीं इस मामले में पहाड़ी एसडीएम सुनीता यादव का कहना है की एक दिसम्बर को रांफ  शिविर में शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से जांच के लिए आदेश दिए गए थे। पीडि़ता के मेरे ऑफिस के सामने दंड़वत लगाने की जो फोटो सामने आ रही हैं वह उस समय खींची गई जब मैं ऑफिस में न होकर फील्ड में थी और ऑफिस बंद था। कार्यालय में भी कोई कर्मचारी नहीं था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है