भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली

Dec 7, 2022 - 03:24
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली

उदयपुर (राजस्थान/ मुकेश मेनारिया) राज्य की कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश रैली में मंगलवार को तीसरे दिन वल्लभनगर के भाजपा नेताओं ने बाठरडा खुर्द में नुक्कड़ सभा आयोजित कर गहलोत सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कपासन पूर्व विधायक बद्री लाल जाट ने प्रदेश व विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था ठप होने से आमजन के त्रस्त होने और गहलोत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया की गहलोत ने वोट तो पायलट के नाम पर मांगे पर फेविकोल की तरह कुर्सी पर चिपक कर ये बैठ गए। वल्लभनगर भाजपा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कांग्रेस की गहलोत सरकार द्वारा योजनाओं का नाम बदलकर झूठी वाह वाही लूटने, किसानों का कर्ज माफ नही करने,बेरोजगारी भत्ता नही देने का आरोप लगाया गया।

उन्होने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की तानाशाही सरकार को बदलकर भाजपा का परचम लहराने की अपील की गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अडिदां, मोड़ी में जन आक्रोश रैली निकालने के साथ नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस सरकार की रीति-नीतियों का कोसा गया। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती देवी बंबोरा, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, उप प्रधान रोशन मेहता,बाठरडा कला उपसरपंच प्रेम सिंह किशन सिंह, लहर सिंह चुंडावत, भैरू सिंह भाटी, कमला शंकर, दिनेश मेनारिया, दीपलाल जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जन आक्रोश यात्रा में गांव के नागरिकों में सरकार के खिलाफ भारी रोष दिखा। गांव के अटल सेवा केंद्र के सामने चौपाल कार्यक्रम में ग्राम वासियों और भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सभी ने जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस दौरान बिजली, पानी और किसानों के खाद की समस्या का मुद्दा अहम रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है