विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए खेलकूद स्पर्धा के संबंध में बैठक आयोजित

Sep 1, 2025 - 13:36
 0
विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए खेलकूद स्पर्धा के संबंध में बैठक आयोजित

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 01 सितम्बर।  जिला स्तर पर सक्षम बच्चों के लिए खेलकूद व अन्य आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रत्येक सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में अध्ययनरत विशेष योग्यजन बच्चों द्वारा भाग लिया जाएगा।
सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता ने बताया कि 6 से 25 सितम्बर तक विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 8 वर्ष की आयु से लेकर 18 वर्ष की आयु या मानसिक मंदता की स्थिति में 18 वर्ष से अधिक आयु के विशेष योग्यजन छात्र/छात्राएं भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि दो प्रकार प्रतियोगिता आयोजित होंगी, समूह प्रतियोगिता में कबड्डी व बोसी बॉल तथा एकल प्रतियोगिता में लंबी कूद, बैडमिंटन, कैरम, चैस, टेबिल टेनिस एवं चित्रकला प्रतियोगिता को शामिल किया गया है।  उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी 3 सितम्बर तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, बिजली घर चौराहा के पास अथवा हेल्पलाइन नंबर 8306002106 एवं 9783961122 पर संपर्क किया जा सकता है। 
    बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, विष्णु कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अमर दयाल, छात्रावास अधीक्षक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भूपसिंह, प्रशासनिक अधिकारी, आर.पी. सीडब्ल्यूएसआईवाई राघवेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................