आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर बानसूर मे निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Aug 12, 2023 - 15:15
Aug 12, 2023 - 18:26
 0
आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर बानसूर मे निकली  विशाल तिरंगा यात्रा

बानसूर ,कोटपूतली-बहरोड(गोपाल कृष्ण )

बानसूर में आज भाजपा नेता श्याम सिंह तंवर के नेतृत्व में आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा हरसौरा के अंबेडकर भवन से शुरू होकर हजारों की संख्या में देशभक्त यूवाओ के साथ धीरपुर, खटोटी, बाबरिया, मुगलपुर, गुंता शाहपुर होते हुए बानसूर पहुंची।

तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में बाईक और गाड़ियों का काफिला मौजुद रहा। जिसमें यूवाओ ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान पुरा बानसूर क्षेत्र देश भक्ती के रंग में रंगा हुआ नज़र आया। यात्रा में 5 किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतार रही। देश भक्ती गीतों से यूवाओ के जोश को सरोबार कर दिया।

तिरंगा यात्रा के गावो में पहुंचने पर जगह- जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा के दौरान भाजपा नेता श्याम सिंह तंवर और युवाओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तिंरगा यात्रा हरसौरा से 15 किलोमीटर चलकर बानसूर पहुंची और अम्बेडकर सर्किल पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया गया। इसके बाद देश भक्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान हजारों की संख्या में यूवाओ की भीड़ मौजुद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow