सुमेरपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओें का संगठनात्मक सम्मेलन

Aug 12, 2023 - 15:20
 0
सुमेरपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओें का संगठनात्मक सम्मेलन

सुमेरपुर (बरकत खां)
सुमेरपुर शहर के टाउन हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओें द्वारा आंतरिक एकता को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के सचिव व सुमेरपुर विधानसभा के प्रभारी श्रवण पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की अध्यक्षता में संगठनात्मक मीटिंग का आयोजन किया गया  कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती की वंदना एवं भारत माता के जयकारो के साथ प्रदेश में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व विजय के संकल्प के साथ किया गया । 
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रभारी सचिव पटेल ने कार्यकर्ताओं को संघठित हो कर आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया, उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा जनता के बीच जाकर पार्टी का प्रचार करने पर ज़ोर देते हुए जानता को सरकार द्वारा मिल रही राहत से अवगत करना है। पटेल ने पूरे विश्वास से बताया की सरकार के प्रति लोगों में बहुत ही ज़्यादा उत्साह हे व भारी बहुमत से राज्य में पुनः कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

पूर्व सांसद जाखड़ ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जनता को मिल रहे मुफ़्त इलाज के लिए अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से  बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने को कहा। 
केंद्रीय बालश्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व सदस्य राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने जय कांग्रेस विजय कांग्रेस व वन्दे मातरम् के जयकारों के साथ अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुमेरपुर विधानसभा में विकास के आयाम स्थापित किए है, जवाई पुनर्भरण के लिए क़रीब ढाई हज़ार करोड़ की स्वीकृति देकर क्षैत्र के आम जन व किसानों की वर्षों की माँग को पूरा किया।निम्बाडा ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता व जनता से समन्वय रखना, निरंतर संपर्क रखना, व कार्यकर्ता का सम्मान ही कांग्रेस की जीत का मूलमंत्र है। 
पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने स्थानीय उम्मीदवार को ही पार्टी टिकट देने की पुरज़ोर माँग की व विश्वास दिलाया कि कांग्रेस कि शानदार विजय होगी।

सभा को सुमेरसिंह मनवार, भूराराम सिरवी, डिंपल राठौर, शोभा सोलंकी, ललकार सिंह, महेश जोशी, प्रेमाराम देवासी, करण सिंह मेड़तिया, जयनारायण सीपा व गोरधन देवासी ने संबोधित किया, संचालन जाफ़र सिलावट ने किया। अंत में सभी का आभार व्यक्त नेपाल सिंह पावा ने किया। 
यह रहे उपस्थित - नारायण सिंह कोसेलाव, रेखा कँवर, भोमाराम मीणा, महेश परिहार, शंकरलाल गहलोत, इब्राहिम सिलावट, अन्नराज मेवाड़ा, ललित परिहार, भगवानदास, डूँगरदास, डिंपल मीणा, सरदार ख़ान, सुकाराम दमामी, आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................