लक्ष्मणगढ़ में श्री गणेश शोभा यात्रा में देखने को मिला हिंदू मुस्लिम सौहार्द
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
हर साल की भांति इस बार भी कस्बे में श्री गणेश महोत्सव पर भगवान गणेश जी की हर्षोल्लास के साथ कलश शोभा यात्राएं निकाली गई । कस्बे मे बुधवार को गणेश स्थापना के शुभ अवसर पर, तीन शोभा यात्राएं निकाली गई , जिसमें भक्त भजन गाते हुए, ढोल-नगाड़े बजाते हुए और नाचते हुए अपनी भक्ति को व्यक्त किया, जो हिंदू समुदाय के लिए ही नहीं, शोभा यात्रा में हिंदू मुस्लिम सौहार्द देखने को मिला। जिससे इस उत्सव मे भक्ति का माहौल और बढ़ गया।
यहां शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के दर्जनों की तादाद में युवाओं ने इकबाल खान के नेतृत्व में कस्बे के रोनिजा रोड़ पर गणेशजी की प्रतिमाओ व शोभायात्राओं में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने गणेश नव युवक मण्डल के अजीत सैनी व लल्लूराम आढ़तिया तथा शिव डाक कावड़ सेवा समिति के राजेश तिवाडी व पुस्तकालय अध्यक्ष रवि शर्मा का साफा बंधन व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने गणपति बप्पा मोरिया के जमकर नारे लगाये। इस दौरान इकबाल खान, मोहम्मद रफीक, राहुल खान, साहुन खान, असलम खान, वाजिद खान, नावेद खान, शाहरुख खान व अकरम खान आदि युवा मौजूद रहे ।
वही भगत सिंह सर्किल पुराने बस स्टैंड पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मोनी हरियाणा त्रिलोक मीणा सतीश बसवाल प्रकाश प्रजापत आदि की टीम ने सभी गणेश भक्तों पर पुष्प वर्षा कर शीतल पेय पिलाया।
इधर भाजपा के जैकी खंडेलवाल ने मालाखेड़ा रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर शोभायात्रा में सम्मिलित लोगों को लस्सी पिलाकर स्वागत किया। कस्बे मे शोभा यात्राओं का स्वागत श्रद्धालुओ द्वारा जगह-जगह किया गया। शोभा यात्रा के दौरान महिलाएं पुरुष एवं काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।