छठे दिन भी जारी रहा तहसील रंगमंच पर धरना , समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Nov 27, 2022 - 23:03
Nov 27, 2022 - 23:31
 0
छठे दिन भी जारी रहा तहसील रंगमंच पर धरना , समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी  कार्यकर्ता

रामगढ़, अलवर(अमित भारद्वाज)

 रामगढ में  छठे दिन भी कब्रिस्तान की भूमि की मांग को लेकर निकटवर्ती ग्राम केशव नगरडोली के  निवासियों ने कब्रिस्तान की भूमि को लेकर तहसील रंगमंच पर धरना छटेदिन भी जारी रखा धरना स्थल पर कांग्रेस के कार्यकर्ता पंचायत समिति सदस्य पंडित बबली शर्मा एडवोकेट रोहतास सैनी सेवादल रामगढ़ अध्यक्ष दया किशन सैनी समर्थन देने पहुंचे धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी मांग को प्रशासन के समक्ष रखते हुए बताया की प्रशासन निष्पक्ष न्याय करें और उन्हें सरकार व प्रशासन पर पूरा विश्वास है कि उनकी बात और उनके कब्रिस्तान का कब्जा  प्रशासन उनको दिलाएं जबकि प्रशासन ऐसा नहीं कर रहा है और कब्रिस्तान का कब्जा  नहीं दे पा रहा है

धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने मीडिया को अवगत कराते हुए बताया की 1947 से राजस्व रिकॉर्ड में 4 बीघा 17 बिस्वा में कब्रिस्तान स्थित है जिस पर केशव नगर के कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर रखा है इस बारे में न्यायालय में भी मामला चल रहा था जिसमें न्यायालय की ओर से भी सुनवाई में कब्रिस्तान ही बताया गया है धरना देने वालों में उमरदीन साहब दिन सौदान का सुभान   फजरुखान काला  जुम्मी इत्यादि मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................