ततारपुर पुलिस की कार्यवाही: ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, पति-पत्नी सहित चार गिरफ्तार

अवैध सम्बन्ध के कारण हुई थी दिल्ली की प्रियंका की हत्या

Mar 20, 2022 - 16:39
 0
ततारपुर पुलिस की कार्यवाही: ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, पति-पत्नी सहित चार गिरफ्तार

आरोपी प्रियंका की लाश को फेंक गए थे इंद्रा बस्ती पुलिया के नीचे

ततारपुर (अलवर,राजस्थान/ राजीव श्रीवास्तव) ततारपुर थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर हत्या करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।थानाप्रभारी विजय कुमार चंदेल के अनुसार गत 16 मार्च को इंद्रा बस्ती पुलिया के नीचे चार पांच दिन पुरानी महिला की प्लास्टिक के बोरे में लाश मिली थी।सड़ी गली महिला की लाश होने के कारण लाश की पहचान कराना चुनोती बन गई।एसपी भिवाड़ी शांतनु कुमार सिंह की मॉनिटरिंग और जगराम मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराणा व अतुल अग्रे वृत्त अधिकारी वृत किशनगढ़बास के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महिला के कपड़ों के आधार पर दिल्ली सहित एनसीआर में मृतक महिला की पहचान कराने का प्रयास किया और आखिर पुलिस टीम को महिला की पहचान कराने में सफलता मिल गई।महिला की पहचान प्रियंका पुत्री पंकज बहल निवासी चांद मोहल्ला,गांधी नगर,दिल्ली के रूप में हुई।इसके बाद सीसीटीवी और अन्य तकनीकी सहायता से उस फोर्ड इको स्पोर्ट कार की पहचान की गई, जिसमें से महिला की लाश को फेंका गया था।पुख्ता जानकारी और सबूत मिलने के बाद हत्या के मुख्य आरोपी दिल्ली के कपड़ा व्यापारी कपिल गुप्ता,नोकर राजकिशोर व सचिन व्यापारी की पत्नी सुनैना को गिरफ्तार किया गया।दरअसल महिला की हत्या अवैध सम्बन्धों के चलते गिरफ्तार आरोपियों ने गला दबाकर की थी। मृतका एटीएम से नकदी निकालने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। जिसकी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है