खैरथल कस्बे में गीता देवी डिग्री कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत नो मास्क नो एंट्री रैली निकाली

Oct 16, 2020 - 22:30
 0

अलवर, राजस्थान

 खैरथल::- कस्बे के गीता देवी डिग्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नो मास्क नो एंट्री अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम नांगल मौजिया होते हुए हेमु कालानी चौक, रेलवे फाटक,40 फुट रोड पर लोगों को कोविड - 19 महामारी से बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया एवं बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क वितरण किया गया एवं बाजार में दुकानों व प्रमुख प्रतिष्ठानों पर नो मास्क नो एंट्री के पर्चे चिपकाए गए।

इस अभियान के दौरान प्राचार्य डॉ हरगोविंद सिंह, कार्यक्रम अधिकारी हेम सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, नरेन्द्र कुमार, गुलशन सैनी, सुनील कुमारी, वंदना व्यास उपस्थित रहे।

  • श्याम नूरनगर की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow