हादसे को न्यौता: गड्ढा खोदकर भुल गए जलदाय विभाग के कर्मचारी

Mar 20, 2022 - 22:18
 0
हादसे को न्यौता: गड्ढा खोदकर भुल गए जलदाय विभाग के कर्मचारी
फोटो- अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर नई ढाणी के समीप सड़क किनारे गहरा गड्ढा जिसको विभाग के कर्मचारी खोदकर भुल गए।

बर्डोद (अलवर,राजस्थान) अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर नई ढाणी के समीप जलदाय विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी के कारण सड़क किनारे गहरा गड्ढा बीते सप्ताह से हादसे को आमंत्रण दे रहा है। ढाणी के मन्नु सैनी, विजय कुमार, लीलाराम, कमल सैनी, राजेंद्र मास्टर, विजय मिस्त्री, सहित अन्य लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य के लिए गहरा गड्ढा खोदा था। जिसको विभाग के कर्मचारी खोदकर भुल गए। बीते एक सप्ताह से यह गहरा गड्ढा बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है। उक्त गहरे गड्ढे के बाहर मिट्टी के ढेर में रात्रि के अंधेरे में कई बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल समस्या समाधान करने की मांग की है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है