भाजपाइ, पारिश्रमिक पूंजी पार्टी के यज्ञ में देकर आर्थिक रूप से बनाए मजबूत -सतीश पुनिया

भीलवाड़ा ,आजीवन समर्पण निधि अभियान मे प्रदेश में रहेगा अव्वल -तेली

Jan 21, 2022 - 02:44
 0
भाजपाइ, पारिश्रमिक पूंजी पार्टी के यज्ञ में  देकर आर्थिक रूप से बनाए मजबूत -सतीश पुनिया

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को भीलवाड़ा  सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया के बड़े भ्राता केलाश चंद्र बहेड़िया के निवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार को  संवेदना व्यक्त की। जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि  भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की महवपूर्ण बैठक ली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम की पूंजी पार्टी के येज्ञ में देकर पार्टी को आर्थिक रुप से स्वावलंबी एवं मजबूत बनाएं भाजपा की संगठनात्मक मजबूती एवं भाजपा परिवार को चलाने विभिन्न भाजपा के सकरात्मक कार्यक्रमों के लिए भाजपा आर्थिक रुप से सशक्त बने इसे हेतू आजीवन समर्पण निधी अभियान मे सहयोग करना है इसका मुख्य कारण सभी का भाजपा से जुड़ाव हो और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सशक्त मंडल अभियान में बूथ स्तर तक समिति का गठन हो और कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं सुव्यवस्थित चलाने के लिए 28 विभागों की रचना की है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने विवेक दर्शन पत्रिका का विमोचन किया इस पत्रिका को प्रताप सिंह राजपूत विलक्षणा राजपूत ने पुस्तक का लेखन किया
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि सशक्त मंडल अभियान के तहत भाजपा और अधिक मजबूत होगी और समर्पण निधि अभियान में भीलवाड़ा जिले की सभी विधानसभाओं में सब के सहयोग से ऐतिहासिक कार्य करेंगे भीलवाड़ा जिला संगठनात्मक एवं समर्पण निधि में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहेगा
पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर एवं भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि आजीवन समर्पण निधि के तहत सब के सहयोग से पूरे प्रदेश में भीलवाड़ा जिला प्रथम स्थान पर रहेगा
इस बैठक में मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला जहाजपुर विधायक गोपी मीणा पूर्व मंत्री डॉक्टर रतनलाल जाट जिला प्रमुख बरजी बाई भील नगर परिषद सभापति राकेश पाठक उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर पूर्व विधायक डॉक्टर बालू लाल चौधरी भगवान सिंह चौहान जिला महामंत्री बाबूलाल टाक मुरलीधर जोशी वेद प्रकाश खटीक जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर राजकुमार आंचलिया सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है