सनातन धर्म ध्वजा को पहली बार विश्व पटल पर फहराने वाले स्वामी विवेकानंद जी को चढ़ाए श्रद्धा सुमन,
अंता (शफीक मंसूरी) स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर कृतज्ञ राष्ट्र की और से नगरपालिका में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर श्रद्धावनत होकर पुष्पांजलि अर्पित की , इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल सहित कई पार्षद व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे.
समाजसेवी धनराज चौरसिया ने बताया कि श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नगरपालिका अंता स्थित प्रतिमा पर नगरपालिका अंता के भाजपा दल ने अपरान्ह स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर नगर की जनता की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल ने स्वामी जी की जीवनी पर संक्षेप में प्रकाश डाला, इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीलाल सोनी, मोहित कालरा, भारत गालव, निवर्तमान पार्षद पुष्पेन्द्र टांकरा आशु सोनी, जीतेन्द्र मीणा, लोकेश खंडेलवाल, देवराज गालव, सत्यनारायण मालव काका, रोहित राठौर, शुभम मीणा सहित कई जन उपस्थित रहे.

