भाजपा महिला मोर्चा ने काली पट्टी बांध किया गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Jul 12, 2021 - 21:16
 0
भाजपा महिला मोर्चा ने काली पट्टी बांध किया गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

भीलवाड़ा :- राजस्थान में अशोक गहलोत के नैतृत्व की कॉंग्रेस  सरकार के कार्यकाल में आये दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा अलका मूंदड़ा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल जी तेली के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मंजू  पालीवाल के नेतृत्व में सोमवार को जिलेभर में महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया ! मंजू पालीवाल ने कड़ा प्रहार करते हुए राज्य सरकार को निकम्मी  सरकार का हवाला देते हुए बताया की राजस्थान में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार, लूट डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं जिसे सरकार रोकने में नाकामयाब हो रही हैं  भाजपा मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया की
शहर के सुभाष मंडल में पूर्व पार्षदा निशा जैन के नैतृत्व में मालीखेड़ा महिला आश्रम के पास ,  अशोकनगर क्षेत्र में मंडल उपाध्यक्षा दीपा सोनी , मंडल मंत्री आशा नुवाल सहित संगीता सोमाणी , श्वेता सोमाणी , रामकन्या सोमाणी सहित अन्य महिलाओं ने काली पट्टी बाँधकर व अशोक गहलोत हाय - हाय , कॉंग्रेस सरकार हाय - हाय के नारे लगाकर इस निकम्मी राजस्थान सरकार को जगाने का प्रयास किया महिला मोर्चा सदस्यों ने जगह-जगह काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें सोनिया कोहली, रजनी बुलिया ,सरोज राठी मोनिका जैन ,नेहा तोषनीवाल ,रतन लीला कोमल , निशा जैन सुशीला आदि उपस्थित थे

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................