भागल के जगल मे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Jan 6, 2021 - 22:46
 0
भागल के जगल मे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

राजसमंद (राजस्थान/ रंजीता सुथार ) राजसमंद मे खमनोर थाने के सेमा गांव के चोखावतों की भागल मे कल देर रात जंगल मे एक युवक का शव पेड से लटका मिला।सूचना फैलने के साथ ही मौके पर बडी संख्या मे भीड जमा हो गयी। इसके बाद खमनोर थाना पुलिस मय जाप्ता मौके पर पंहुची और हालात का जायजा लिया। शव की शिनाख्त सुरेश गायरी के रुप मे हुई। पुलिस ने परिजनों को बुलवाकर पतारसी की तो सामने आया कि मृतक बीती रात खेत पर अपनी मां के साथ गैंहू की पिलाई के लिये रुका था।उसके बाद अपनी मां से वापिस आने का बोलकर चला गया था। उसके बाद सुरेश का शव नीम के पेड पर लटका मिला।दिनभर तलाश के बाद शाम को शव पडा होने की सूचना आयी। मौके पर पंहुचे मृतक के भाई किशन गायरी ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की मांग की है।किशन ने न्याय नही मिलने तक ऊपर तक शिकायत करने की भी चेतावनी दी है। गौरतलब है कि खमनोर क्षैत्र मे पूर्व मे हुई ऐसी तीन वारदातों का खुलासा अभी तक नही हो पाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................