कारिस देव बाबा मेला में जुआघर में जुआ खेलने और खिलाने वाले 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Aug 12, 2025 - 17:32
 0
कारिस देव बाबा मेला में जुआघर में जुआ खेलने और खिलाने वाले 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर कैलाश चंद विश्नोई आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगंत आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर राम गोपाल आरपीएस, उपपुलिस अधीक्षक वृत भुसावर धर्मेंद्र शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत उ.नि.द्वारा कार्यवाही की गई।
आज दिनांक 12.08.2025 को कारिस देव बाबा मेला जहाज में थानाधिकारी को ड्यूटी के दौरान जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मेघराज पुत्र गजराज जाति गुर्जर निवासी बीच का नगला जहाज थाना वैर के मकान के सामने बने बरामदे में 5-6 आदमी तीन स्ट्राईगर (गोल गट्टूओं) से रुपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नियमानुसार तलाशी वारंट प्राप्त कर मय जाप्ता के कार्यवाही की गई।अपने मकान में जुआ खिलाने वाला आरोपी मेघराज मौके से भाग गया। तथा जुआ खेलने वाले 05 आरोपी देव कुमार पुत्र महेन्द्र जाति जाटव उम्र 38 साल निवासी आर्यपुरी कांलोनी सामली थाना कोतवाली सामली जिला सामली उत्तर प्रदेश, कपिल कुमार पुत्र सतीश चंद जाति जाटव उम्र 32 साल निवासी टांडा कोठी थाना असमोली जिला सम्भल उत्तर प्रदेश, नरोत्तम पुत्र भूपेंद्र जाति गुर्जर उम्र 19 साल निवासी जितरबरई थाना मो जिला भिण्ड मध्यप्रदेश, अनुराग मावई पुत्र केसर सिंह जाति गुर्जर उम्र 19 साल निवासी जयनगर चौकोटी थाना नूरबाद जिला मुरैना मध्यप्रदेश, संचित पुत्र हरद्वारी जाति जाटव उम्र 23 साल निवासी टांडा कोठी थाना असमोली जिला सम्भल उत्तर प्रदेश।

गठित टीम 

  • 1.नरेन्द्र सिंह राजावत उ.नि. थानाधिकारी थाना वैर जिला भरतपुर 
  • 2.जनक सिंह उ.नि.थानाधिकारी महिला थाना भरतपुर जिला भरतपुर 
  • 3.पवन कुमार कानि.2036 थाना वैर जिला भरतपुर 
  • 4.कुशवीर सिंह कानि.2592 थाना वैर जिला भरतपुर

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है