इंदिरा विद्या मंदिर समिति महवा के तत्वाधान में मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

Mar 9, 2021 - 02:17
 0
इंदिरा विद्या मंदिर समिति महवा के तत्वाधान में मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

महवा (दौसा,राजस्थान/ अवधेश कुमार अवस्थी) उपखंड मुख्यालय के गुर्जर मोहल्ले स्थित इंदिरा विद्या मंदिर समिति महवा के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया इस अवसर पर संस्था कीसंस्थापिका सत्यप्रभा अवस्थी ने कहां की विश्व के प्रत्येक भूभाग पर समाज और राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भूमिका अद्वितीय रही है। इस हेतु स्त्री शक्ति ने स्वयं का श्रेष्ठतम देश-दुनिया को दिया। वात्सल्य, स्नेह, करुणा, त्याग और तपस्या सदा से ही नारी के आभूषण रहे हैं। भारत की पग-पग भूमि तो स्त्री के पोषण से सिंचित है ही, शेष विश्व भी नारी शक्ति से ऊर्जा पाता रहा है।संस्था के व्यवस्थापक अवधेश अवस्थी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं महिलाओं का सम्मान केवल महिला दिवस पर ही नहीं वर्ष के 365 दिन कर समाज को नई प्रेरणा देनी चाहिए उन्होंने कहां की भगवान  से प्रार्थना है कि शेष जगत भी नारी का यथोचित सम्मान कर श्री-समृद्धि और सुख-शान्ति को प्राप्त करता रहे। उन्होंने महिला अधिकार पर प्रकाश डाला इस अवसर पर आशा अनीता गरिमा रोशनी सरोज शर्मा ललिता सहित अनेक महिलाओं ने महिला दिवस पर अपने विचार प्रकट किए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................