मौजपुर निवासी किसान का बेटा बना छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट कमांडेंट

Nov 5, 2025 - 13:04
 0
मौजपुर निवासी किसान का बेटा बना छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट कमांडेंट

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के मौजपुर निवासी चमन गोरवाल पिता सुलेमान गौरवाल का चयन छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट कमांडेड के पद पर हुआ है।  पिता सुलेमान ने बताया कि चमन 10 नवंबर को छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्य ग्रहण करेगा। चमन का प्रशिक्षण बीएसएफ अकादमी से सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के रूप में चयन किया गया ।उसने फायरिंग लिखित परीक्षा तथा फिटनेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
चमन गोरवाल ने कक्षा 12 वी तक शिक्षा लक्ष्मणगढ़ से ही की थी ।इसके बाद जयपुर  बीटेक की डिग्री हासिल की लग्न एवं कठिन परिश्रम और मेहनत की जिसका परिणाम एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी । पूर्व में उसका चयन 2016 में सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ था। उपस्थित लोगों का कहना था कि चमन ने क्षेत्र सहित समाज का नाम रोशन किया है।
चमन के पिता सुलेमान खान किसान के साथ ही लक्ष्मणगढ़ तहसील अंतर्गत वसीका नवीस भी है। ।उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुत्र को पुलिस की वर्दी में देख तीन स्टार लगाते समय परिवार एवं लोगों में खुशी का माहौल हो गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................