अपना घर सेवा समिति डीग की बैठक आयोजित

Aug 14, 2020 - 04:40
 0
अपना घर सेवा समिति डीग की बैठक आयोजित

डीग भरतपुर

डीग -13 अगस्त अपना घर सेवा समिति डीग की कार्यकारिणी की बैठक समिति के भूड़ा गेट स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष धर्मवीर फौजदार  की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए हुई। जिसमें समिति के क्रियाकलापों पर चर्चा की गई।

बैठक में समिति के संयोजक चंद्रभान शर्मा ने बताया की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अपना घर आश्रम बझेरा बंद कर दिया गया था जहां अब असहाय बेसहारा प्रभु जी की भर्ती शुरू कर दी गई है। संस्था के सचिव बने सिंह कुंतल ने बताया की समिति द्वारा इस वर्ष दानदाताओं से प्राप्त हुई सामग्री 55 कुंटल गेहूं, 6 पीपा सरसों का तेल, 50 किलो चीनी, 20 किलो बूरा ,10 किलो मूंग की दाल तथा एक लाख 10 हजार की नगद राशि अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर को भिजवाई गई है।

वित्त सचिव नीरज कुमार ने समिति की वित्तीय वर्ष 2019 से 2020 एवं 2020 से 2021 की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

बैठक में सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार मुदगल को शिक्षा प्रमुख, सोमनाथ अरोडा को सेवा प्रमुख, मान सिंह यादव को सांस्कृतिक प्रमुख ,विष्णु देव को पर्यावरण प्रमुख, बने सिंह कुंतल को स्वास्थ्य प्रमुख, मदनलाल को प्रचार प्रसार प्रमुख नियुक्त किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक कर्नल हरि सिंह ने समिति के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सेवा लाभ पहुंचाने का आह्वान किया ।बैठक में बाल गोविंद शर्मा, दिनेश चंदअग्रवाल कोकाराम जैन ,अनिल गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता मांगीलाल आदि कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow