पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया

Jun 6, 2020 - 12:47
 0
पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया

बयाना भरतपुर

बयाना 05 जून। पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गांव कलसाडा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्राम्हण समाज की युवा शाखा के अध्यक्ष व विप्र फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय की ओर से किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के एक दर्जन पौधे लगाते हुए अन्य लोगों को भी पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया और कहा कि मानव व सभी जीव जंतुओं के जीवन के लिए वनों पेड पौधों व सभी प्रकार के जीव जंतुओं का संरक्षण एवं प्रथ्वी पर होना बहुत आवश्यक है। इस मौके पर पूर्व उपसरपंच गोपाल शर्मा व मुरारीलाल आदि ने भी पौधारोपण किया। इस दिन तालुका विधिक सेवा समिती की ओर से भी पौधा रोपण किया गया।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow