सिंगल यूज प्लास्टिक बैन रैली को हरी झंडी दिखाकर सेवा पखवाडे का किया शुभारम्भ

Sep 23, 2025 - 14:08
 0
सिंगल यूज प्लास्टिक बैन रैली को हरी झंडी दिखाकर सेवा पखवाडे का किया शुभारम्भ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) स्वच्छता ही सेवा-2025 पखवाड़े का आयुक्त एवं अधिशासी अभियंता भरत कुमार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक बैन रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया।
आयुक्त एवं अधिशासी अभियंता भरत कुमार ने 15 दिवसीय पखवाड़े के तहत समस्त सेनेटरी कर्मचारियों को सभी वार्ड में सघन सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना और एक स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के अन्तर्गत नंगर निगम भरतपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम मंदिर पांडलों पर रंगोलियाँ बनवाना एवं कपड़े के थैले का वितरण करना, विद्यालयों में स्वच्छता संबंधित प्रतियोगिता आयोजित करवाना, श्रमदान कार्यक्रम, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
कार्यक्रम में सहायक अभियंता श्रीमती सीमा मीणा, नगर निगम के अधिकारी, नगर निगम की महिला समन्वय समिति एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा शहरवासियों द्वारा भाग लिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................