एक लाख व बाइक नही मिलने पर दुल्हन को निकाला घर से बाहर

Feb 21, 2021 - 10:40
 0
एक लाख व बाइक नही मिलने पर दुल्हन को निकाला घर से बाहर

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) बयाना-  दहेज लोभी पति ससुरालीजनो ने दहेज में एक लाख नकद व बाइक और नही मिलने पर विवाहिता दुल्हन को बेघर कर दिया। इस मामले में पीडिता दुल्हन ने न्यायालय के इस्तगासा के माध्यम से पुलिस कोतवाली बयाना में दहेज लोभी पति व ससुरालीजनो के विरूद्व दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गावं बमूरी निवासी विवाहिता युवती पूनम जाटव पुत्री नेमीचंद जाटव ने अपने पति प्रवेशचंद जाटव निवासी रहमानपुरा थाना सेवर व सास ससुर देवर आदि के विरूद्व दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज कराते हुऐ बताया है कि उसकी शादी करीब डेढ बर्ष प्रवेशचंद जाटव के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता की ओर से फिज टीवी व सोने चांदी के जेबरात एवं एक लाख 11 हजार रूप्या नकद एवं तमाम घरेलू सामान दान दहेज व उपहार स्वरूप दिया था। फिर भी उसका पति व उसके सास ससुर आदि उसे दहेज कम लाने का ताना देकर तंग परेशान करने लगे और दहेज में एक लाख रूप्या नकद व एक बाइक की मांग करने लगे। कई बार समझाने पर भी दहेज लालची ससुरालीजन नही माने। उसे पीडिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियो के विरूद्व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................