विवाहिता ने कराया दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज

Feb 21, 2021 - 10:37
 0
विवाहिता ने कराया दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) पुलिस कोतवाली बयाना में गांव आजनहेडा थाना भुसावर निवासी एक विवाहिता महिला ने अपने पति व अन्य ससुरालीजनो के विरूद्व दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता महिला बिजना पत्नी मनोज जाटव ने इस्तागासा के जरिये मामला दर्ज कराते हुऐ कि उसका विवाह करीब 8 साल पूर्व गांव आजनहेडा में बयाना के गांव खरैरी निवासी मनोज पुत्र रामेश्वर जाटव के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके पिता की ओर से सामर्थ के अनुसार दान दहेज व उपहार दिये गये। किन्तु शादी के बाद उसका पति सास ससुर व अन्य ससुरालीजन दहेज में एक बाइक व एक लाख रूप्या की मांग कर उसे तंग परेशान करने लगे। पीडिता का पति आये दिन शराब पीकर परेशान करने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। पीडिता के दो बच्चे भी है। अब पीडिता को जयपुर में जीवन यापन के लिऐ रहना पड रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................