भौरंगी धाम गौशाला के गो सेवको के द्वारा हजारो घायल गोवंशो का कर चुके इलाज

May 29, 2024 - 23:43
 0
भौरंगी धाम गौशाला के गो सेवको के द्वारा हजारो घायल गोवंशो का कर चुके इलाज

रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना

अलवर के राजगढ़ कस्बे के माचाड़ी मार्ग के मध्य संतो की तपोस्थली भौरंगी धाम गोशाला करीब आठ वर्षो से संचालित है। जिसमें करीब चार सौ गोवंशों की सेवा की जा रही है। इनमें गम्भीर घायल गोवंश का गो सेवक उपचार कर रहे हैं। भौंरंगी धाम गौशाला कोरोना काल के बाद से ज्यादा उभर कर आई है। युवाओं की एक टीम ने इस गौशाला को कोरोना काल में संभाला तथा युवाओं ने कस्बे के गोबिंददेवजी व कल्ला जी महाराज को आराध्य मानकर गो सेवा प्रारंभ की। युवाओं ने कस्बावासियों के सहयोग से टीनशैड का निर्माण कराया और उपचार के लिए अलग से वार्ड तैयार किया। युवाओं की टीम ने यहां कोरोना काल में करीब तीन सौ पेड़ लगाए,जो आज भी मौजूद है। गो सेवको ने बताया कि पेड़ गोशाला में ओर भी लगवाए जाएंगे।
गोशाला में गौमाताओं के साथ पक्षियों का भी एक विशालकाय चुग्गा स्थल गोशाला में मौजूद है। जहां प्रतिदिन कई हजार पक्षी भोजन प्राप्त करते हैं। भौरंगी धाम गौशाला टीम में गायों के प्रति इतनी आस्था है की बांदीकुई,टहला,पिनान, मालाखेड़ा सहित अन्य दूर दूर स्थानों से दुर्घटनाओं एवं अन्य हादसों में घायल गोवंश को भौंरंगी धाम गौशाला लाकर उपचार किया जाता है। गंभीर घायल दिव्यांग गोवंश का उपचार किया जाता है। अब तक डेढ़ हजार से अधिक गोवंश का उपचार किया जा चुका है।अंधी गाय,दिव्यांग गोवंश गोशाला में मौजूद है। गोशाला में लम्पीकाल में भी हजारों गायों का उपचार किया गया। भौरंगी धाम गौशाला में करीब पचास-साठ सक्रिय सदस्य हैं। गो सेवा के लिए उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी की ओर से इन्हें सम्मानित किया गया। वर्तमान में गौशाला के स्वरूप में नए चाराघर का निर्माण पाबूजी राठौड़ माचडी धाम की ओर से कराया गया। इसके अलावा वर्तमान में भौंरंगी धाम गौशाला के गेट का निर्माण पाबूजी राठौड़ माचडी धाम की ओर से कराया जा रहा है।इस अवसर पर गो सेवक पंडित अजय शर्मा,देशराज देवासी,पाराशर प्रशांत पंडित,उदय भान शर्मा,रिंकू सैनी,भावेश,विवेक दिक्षित,संजय शर्मा,केशव शर्मा, संस्कार सैन,यश शर्मा,मोनू सिंह, बृजवासी गौरक्षक सेना से जुड़े गौ सेवक नागपाल शर्मा,हंसराज देवासी, विनोद सिंह,विकास अग्रवाल,राहुल धाकड़,राजवीर धाकड़,शानु शर्मा सहित अनेक गो सेवक गो सेवा में जुटे रहते हैं।
मिडिया को यह सारी जानकारी नागपाल शर्मा (गौ रक्षक जिलाध्यक्ष ) माचाड़ी के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................