पी एम गरीब कल्याण योजना का गेंहू न मिलने से लाभार्थी परेशान
![पी एम गरीब कल्याण योजना का गेंहू न मिलने से लाभार्थी परेशान](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_665dd4067dc69.jpg)
खैरथल ( हीरालाल भूरानी )
नगरपरिषद क्षेत्र में पी एम गरीब कल्याण योजना के तहत हर महीने दिए जाने वाला गेंहू इस बार नहीं मिलने से लाभार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है।इसकी शिकायत जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर की गई है।
लाभार्थियों ने बताया कि पिछले महीने मई का मिलने वाला गेंहू जून माह के प्रथम सप्ताह गुजर जाने के बाद भी वितरित नहीं किया गया है। जिससे गरीब लोगों को बाजार से महंगें भाव में गेहूं खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। लाभार्थी रोजाना डीलरों के पास चक्कर लगा रहे हैं।
जी एक्सप्रेस न्यूज संवाददाता ने जब मामले की पड़ताल की तो ज्ञात हुआ कि शहर के पांच राशन डीलरों को पिछले माह का राशन आवंटन नहीं हुआ है। इसके पीछे कारण बताया गया कि वितरण करने वाले ठेकेदार को बदल दिया गया है। जिसकी वजह से यह समस्या पैदा हुई है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)