तेज़ हवा के साथ उडी लोहे की टीनशेड: बालक एवं महिला घायल
![तेज़ हवा के साथ उडी लोहे की टीनशेड: बालक एवं महिला घायल](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6674185713c65.jpg)
राजगढ़ (अलवर) राजगढ़ के समीपवर्ती गढ़ीसवाईराम के फूटी बावड़ी में गुरूवार को अपराह्न बाद हुई तेज हवा के साथ बारिश से एक किसान का आशियाना उड़ कर खेत में जा गिरा। गढीसवाईराम के फूटी बावड़ी निवासी अमित मीणा ने बताया कि दोपहर को करीब साढ़े बारह बजे तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश से उसके पक्के कमरे पर रखी लोह की चादर उड़ गई।
जिससे दस वर्षीय राजेश पुत्र अमित व सोनम पत्नी राकेश के सिर में गम्भीर जोट आ गई। घायल अवस्था में दोनों को स्थानीय अस्पताल गढ़ीसवाईराम में ले जाया गया। जहां चिकित्साप्रभारी डॉ. केसी मीणा के उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया कि किसी प्रकार की गम्भीर चोट नहीं आई। दिमाग की नसें बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
- अनिल गुप्ता
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)