खेडली थाने में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज
![खेडली थाने में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667418d0ef9d4.jpg)
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के खेड़ली थाने में एक महिला द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार खेड़ली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
इधर घटना क्रम में आरोपी पक्ष द्वारा महिला के परिजनों के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कराया है। मामले में युवक को आयी चोट के कारण अलवर भर्ती कराया गया है। युवक के परिजनों ने जबरन फंसाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)