श्री हनुमान जी महाराज एवं श्री प्रयागराज जी महाराज की मेला 21 व 22 जून को खोहरा मलावली में होगा आयोजित
![श्री हनुमान जी महाराज एवं श्री प्रयागराज जी महाराज की मेला 21 व 22 जून को खोहरा मलावली में होगा आयोजित](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667417c8dfe4f.jpg)
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोहरा मलावली में श्री 1008 हनुमान जी महाराज एवं श्री प्रयाग दास जी महाराज की 23 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में मेला आयोजित किया जा रहा है। 21 जून को प्रातः 9:00 बजे मेले का उद्घाटन 3:00 बजे से दिव्य झांकियां झुमरू राजस्थानी एवं मुकेश झांकी विशाल पागल के दर्शन एवं सत्संग शुभ मंगल सलोनी द्वारा शिव विवाह कथा का आयोजन किया जाएगा जिसके मुख्य गायक कलाकार रामकिशोर राजस्थान डांसर अर्जुन टेहटडा हास्य कलाकार दिनेश छैला अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगे।
22 जून प्रातः 10:00 बजे से 5:30 बजे तक विशाल जिकड़ी दंगल जिसकी तूफानी गायिका कलाकार श्रीमती इंद्रेश सिंह गुर्जर दनगरा कौशल चौधरी पवन फौजदार जल सिंह भटावली द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी रात्रि 10:00 बजे से श्रीमती कंचन सपेरा राजस्थान कोकिला और पार्टी के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।
- रिपोर्ट- कमलेश जैन
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)