प्याज के बीज में कार्य करते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

Jul 3, 2024 - 17:50
 0
प्याज के बीज में कार्य करते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दुब्बी में घर पर प्याज के बीज में कार्य करते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मृत्यु हो गयी। घायल अवस्था मे परिजन राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजगढ़ थाने के एएसआई धारासिंह ने बताया कि ग्राम दुब्बी निवासी प्यारेलाल मीना ने रिर्पोट पेश कर बताया है कि उसका भाई बनवारी लाल मीना घर पर प्याज के बीज में कार्य कर रहा था। जिसके करंट लग गया। जिसे राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक बनवारीलाल मीना के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................