बालोतरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

170 कि.ग्रा. अवैध डोडा पोस्त सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन कीमतन 15 लाख बरामद

Sep 28, 2024 - 12:40
 0
 बालोतरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

तखतगढ़ (बरकत खां)  कुंदन कंवरिया आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार धर्मेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व  नीरज शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक सिवाना के सुपरविजन में  राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित निपु. थानाधिकारी सिवाना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 170 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन जिसकी कुल कीमत 15 लाख आंकी गई है, को बरामद कर मुलजिम नेमाराम को गिरफ्तार व एक विधि से संघर्षरत किशोर को संरक्षण में लेने मे सफलता प्राप्त की है।

पुलिस कार्यवाहीः- दिनांक 27.09.2024 को सरहद बिजलिया पुलिस थाना सिवाना में नाकाबन्दी की गई। दौराने नाकाबन्दी एक संदिग्ध लाल रंग की स्विफ्ट गाड़ी को रुकवाने का ईशारा किया गया मगर चालक द्वारा वाहन को तेजगति से भगाकर पुलिस नाकाबन्दी को तोड़कर चालक अपने वाहन को कच्चे रास्तों से भगाकर ले गया जिस पर उक्त वाहन का 25 किलोमीटर पीछा कर सरहद बिजलिया पहाड़ियों में भागते हुए को दस्तयाब किया जाकर मुलजिम नेमाराम व विधि से संघर्षरत किशोर के कब्जे से वाहन स्विफ्ट कार नम्बर जीजे 01 आरडी 2399 में अवैध डोडा पोस्त होना पाया गया। दस्तयाब सुदा आरोपी नेमाराम व विधि से संघर्षरत किशोर के कब्जे से स्विफ्ट गाड़ी में 11 कट्टों से 170 कि.ग्रा. अवैध डोडा पोस्त (कीमतन 15 लाख) बरामद की है| 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................