जन्म के महज चार घंटे बाद ही मासूम को अपनो ने ही ठुकराया :जिंदगी के लिए जंग लड़ रही मासूम

Feb 8, 2025 - 20:17
 0
जन्म के महज चार घंटे बाद ही  मासूम को अपनो ने ही ठुकराया :जिंदगी के लिए जंग लड़ रही मासूम

सिरोही (रमेश सुथार)

 जन्म के महज चार घंटे बाद ही एक मासूम को अपनो ने ही ठुकरा दिया। अब ये मासूम जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। डॉक्टर्स ने इसे अपने निगरान में रखा है।

मामला सिरोही का है। जहां शुक्रवार रात करीब एक बजे कोई शख्स इस मासूम को पालना गृह में छोड़ गया। नश्तर सी चुभनी वाली तेज ठंडी हवाओं के बीच जब इस मासूम ने रोना शुरू किया तो अस्पताल के शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. रामसिंह यादव और टीम मौके पर पहुंची। मासूम को तुरंत अस्पताल के अंदर लाया गया और उसे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया।

डॉ. रामसिंह यादव ने बताया कि शुक्र था कि मासूम तक हम समय रहते पहुंच गए। वरना तेज सर्दी के मौसम में उसकी तबियत ज्यादा खराब हो सकती थी। मासूम का वजन 1.8 किलोग्राम है और अब वह एकदम स्वस्थ्य है। हालाकि उसे ऑक्सीजन दी जा रही है और लगातार निगरानी में रखा गया है।

आईसीयू में मशीनों पर लेटी ये मासूम कई देर तक रोती है और फिर जैसे थक कर सो जाती है। भूख लगने पर नर्सिंग स्टाफ उसे दूध पिला रहा है। अपने नन्हे-नन्हें हाथों से ये मासूम अपने आसपास ये जानने की कोशिश करती दिखाई देती है कि उसे जन्म देनी वाली मां कहां है, लेकिन फिर किसी को न पाकर वह जैसे मायूस हो जाती है और फिर अचानक रो पड़ती है। जैसे यह नन्ही सी जान समझती हो कि उसे जन्म देने वाली मां ने उसे छोड़ दिया है और अब उसे खुद के बूते ही जीना है।

डॉक्टर्स का कहना है कि बच्ची तेजी से रिकवर कर रही है। जल्द ही वह एकदम स्वस्थ हो जाएगी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि मासूम को यहां किसने और क्यों छोड़ा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................