अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाबी सभा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम एवं होली समारोह का होगा आयोजन

Mar 7, 2025 - 13:45
 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाबी सभा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम एवं होली समारोह का होगा आयोजन

भिवाड़ी (मुकेश कुमार) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाबी सभा सोसाइटी भिवाड़ी द्वारा 8 मार्च 2025 को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पंजाबी वाटिका भिवाड़ी में प्रातः 11:30 बजे शुरू होगा, जिसमें पंजाबी सभा समिति के सभी सदस्य एवं पंजाबी महिला शक्ति सहित समाज के अन्य सदस्य और बच्चे भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सभी पंजाबी महिलाएं विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देंगी और भिवाड़ी में स्वच्छ वातावरण का संदेश देंगी। पंजाबी सभा के अध्यक्ष संजय लांबा ने बताया कि इसके अलावा पंजाबी महिला शक्ति पंजाबी वाटिका में 9 मार्च रविवार को शाम 5:00 बजे फूलों की होली समारोह मनाने का भी आयोजन कर रहे हैं पंजाबी सभा सोसाइटी भिवाड़ी सभी सभी सदस्य परिवार सहित भाग लेंगे ताकि हम सब मिलकर महिला सशक्तिकरण और प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम उठा सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है