शाकाहारी जीवन बिताना जरूरी : मुकेश भगत
मुंडावर(देवराज मीणा)
सोडावास अजरका स्टेट हाईवे 52 पर सराय कला बस स्टैंड के समीप गोलाहेड़ा श्री जोतराम धाम द्वारा सत्संग धर्म कर्म कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। गोलाहेड़ा श्री जोतराम धाम के भगत मुकेश ने अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए कहा मानवता का विकास करने, अहिंसक व खुशहाल समाज बनाने के लिए नशा रहित शाकाहारी सदाचारी जीवन बिताना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि मांसाहार से पशु पक्षियों की हत्या का पाप होता ही है। इसके अतिरिक्त मासाहार से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। दूसरी ओर शाकाहार मनुष्य को शांत, चित्र व अहिंसक बनाता है तथा व्यक्ति शाकाहार के कारण जीवन भर स्वस्थ व्यतीत कर सकता है। इसलिए मनुष्य को चाहिए की मांसाहार को त्याग कर प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाले शाक सब्जियों व अन्य का आहार ग्रहण करें। जिससे बीमारियों का प्रकोप ना हो। श्रद्धालुओं को ध्यान एवं भजन की मुद्रा में साधना की विधि बताई।