प्रबुद्ध संगोष्ठी में बाबा साहब की जीवनी पर डाला प्रकाश

Apr 25, 2025 - 20:06
 0
प्रबुद्ध संगोष्ठी में बाबा साहब की जीवनी पर डाला प्रकाश

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मकराना द्वारा शुक्रवार को शहर के माताभर क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन में प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा देहात जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओडिंट ने कहा कि बाबा साहेब का बनाया संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब की अवहेलना की व कई मौकों पर कैबिनेट में अल्प मत में थे।
शिक्षाविद जेठाराम बणिया ने कहा कि बाबा साहेब बहु भाषा जानकार थे। उन्हें विदेशी विधि व पारम्परिक भारतीय ज्ञान की पूरी जानकारी थी। उन्होंने बाबा साहेब के ध्येय वाक्य शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का पूर्ण विश्लेषण किया।
पूर्व विधायक श्री राम भींचर ने कहा कि बाबा साहेब के मन में पिछङे वर्ग के कल्याण की बहुत ललक थी। उन्होंने इस पिछड़े व दलित तबके के कल्याण के लिए संविधान में पुख्ता व्यवस्था की। प्रधान सुमिता भीचर ने कहा कि संविधान देश का पवित्र दस्तावेज है। संविधान ने देश के हर वर्ग को जो मूलभूत अधिकार दिए हैं, दुनिया में एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चल कर देश को मजबूत करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। संगोष्ठी को मोहन सिंह चौहान, लहरी राम नेहरा व देवेश स्वामी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर नोरतराम नायक, रतन लाल बंजारा, राजेन्द्र व्यास, बजरंग जाटलिया, विष्णु सिंह चौहान, हेमा राम पादङा, जे पी किरङोलिया, अशोक सरावगी, छीतरमल जाजू, भागचंद बंजारा, फूलचंद चौहान, नरेन्द्र भींचर, प्रवीण भींचर, रुघाराम कङवा, कालूराम जमादार, अशोक हरीजन, पार्वती देवी, सोनी देवी, पन्ना राम गोदारा, बाबूलाल ज्याणी, मो ज़ुबैर सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................