उदयपुरवाटी में शाकंभरी रोड पर आनंद श्री चेतना केंद्र पर लगाए परिंडे
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) शाकंभरी रोड पर स्थित आनंद श्री चेतना केंद्र परिसर में गुरुवार को आनंद श्री चेतना केंद्र के संचालक डॉक्टर लोकेश सिंह शेखावत के नेतृत्व में श्री गैस सर्विस गैस गोदाम परिसर में संचालित आनंद श्री चेतना केंद्र परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए l
इस दौरान डॉक्टर लोकेश सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मियों के मौसम में हर एक व्यक्ति को अधिक से अधिक परिंडे बेजुबान पक्षियों के लिए लगाने चाहिए l इसके साथ ही परिंडो में रोज पानी डालने का संकल्प भी ले l इस अवसर पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। तथा उनके रख रखाव एवं नियमित पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आनंद श्री चेतना केंद्र के संचालक डॉ. लोकेश सिंह शेखावत, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन, गायत्री कुमारी, राजपाल, संजय, मामराज, सौरभ आदि उपस्थित रहे।