राज्यमंत्री ओटाराम ने गोल, बरलूट, ऊड एवं पाडीव में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं जन सुनवाई की

May 18, 2025 - 14:24
 0
राज्यमंत्री ओटाराम ने गोल, बरलूट, ऊड एवं पाडीव में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं जन सुनवाई की

सिरोही (रमेश सुथार)  प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शनिवार को पंचायत समिति सिरोही के ग्र्राम गोल, बरलूट, ऊड एवं ग्राम पंचायत पाडीव में केन्द्र व राज्य सरकार के मद से हुए विभिन्न विकास कार्यो के शिलान्यास, लोकार्पण कर जनसुनवाई की गई।
राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम की विभिन्न समस्याओं का निवारण करते हुए विकास के कार्यो को गति देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ओर भी आयोजित होते रहेंगे। उन्हांेने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं जन सुविधाओ के सशक्तिकरण के लिए हमारा सतत प्रयास रहेगा।  
उन्होंने कार्यक्रम के उपंरात जन सुनवाई कर ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी एवं प्राप्त अभ्यावेदनाओं को त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सांसद लुम्बाराम चैधरी व जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने राज्य व केन्द्र सरकारी की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने एवं जन समस्याओं से अवगत कराने की बात कहीं।  
सिरोही की ग्राम पंचायत गोल में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्राम मांडवा से वीर बावसी मंदिर तक रोड लाईट वैधन कार्य ,श्माशानघाट में शेड निर्माण एवं सीसी सडक मांडवा गोल, रामदेव मंदिर के पास हाट बाजार निर्माण कार्य , हाट बाजार निर्माण कार्य मांडवा का लोकार्पण पट्टिका का अनवारण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख कुमार, रक्षा भंडारी, उपखंड अधिकारी हरीसिंह देवल, विकास अधिकारी मछाराम, अति. विकास अधिकारी युगल किशोर धाबाई, ग्राम विकास अधिकारी, संदीप अग्रवाल, प्रशासक इन्द्रा रावल व ग्रामीणो की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 इसी प्रकार ग्राम बरलूट में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के साथ सांसद लुम्बाराम चैधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख कुमार, उप प्रधान नारायणसिंह, प्रशासक भरत कुमार माली की मौजूदगी में गजाराम टेंट हाउस से कूपाराम प्रजापत के घर तक सीसी रोड, दिनेश कुमार छीपा के घर से उत्तम भाई पुरोहित के घर तक सीसी रोड मय  नाली निर्माण कार्य, माधोपूरा स्कूल के खेल मैदान की चार दीवारी निर्माण कार्य ,खेल मैदान में टीन शेड का बैठक स्थल निर्माण कार्य,  ओपन वेल से माधोपुरा टंकी तक पाईप लाईन संधारण कार्य का लोकार्पण किया गया।
जलदेवी मंदिर ऊड में विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण कार्यक्रम राज्यमंत्री ओटाराम देवासी द्धारा जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख कुमार, उप प्रधान नारायणसिंह, दलीपसिंह मांडाणी, पूर्व सभापति ताराराम माली, परमवीरसिंह, प्रशासक डुंगरसिंह, नरपतसिंह, उपखंड अधिकारी हरीसिंह देवल, विकास अधिकारी मंछाराम की मौजूदगी में   आयोजित किया। जिसमें ग्राम पंचायत ऊड में चैधरा माताजी मंदिर के पेयजल के लिए आर ओ व सोलर स्थापन कार्य, मेघवाल होली चैहटे से मेघवाल श्माशानघाट की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य, इंदिरा काॅलोनी के पास पुलिया निर्माण कार्य मंडवाडा, वाडकी महादेव मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य, ओडा मार्ग चारागाह विकास के लिए चार दीवारी निर्माण कार्य, जोरावर सिंह के घर से नेेतीराम रबारी के घर की ओर सीसी रोड, आंगनवाडी भवन से जोताराम रेबारी के घर की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य मंडवाडा का लोकार्पण किया गया।
इसी क्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ग्राम पाडीव में अंबेडकर पार्क की चार दीवारी निर्माण कार्य, स्कूल में अंबेडकर पार्क तक इन्टरलोकिंग ब्लाॅक कार्य, भीखाराम प्रजापत के घर से जवानाराम के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य, अनाज भंडारण गोदाम का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख कुमार, उप प्रधान नारायणसिंह, कमला देवी, प्रशासक देशाराम मेघवाल व ग्राम विकास अधिकारी चन्दूलाल व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................